Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गोपेश्वर में अनसूया मेला 6 और 7 दिसंबर को
  • चमोली

गोपेश्वर में अनसूया मेला 6 और 7 दिसंबर को

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

चमोली। जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने अनसूया मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने मंदिर समिति के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ अनसूया मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बार अनसूया मेला 6 और 7 दिसंबर को आयोजित होगा। अनसूया मंदिर समिति के सदस्यों एवं सभी पक्षों के सुझाव व सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया कि मां अनसूया मंदिर दरबार में आने वाली सभी देवी डोलियां 5 बजे तक मंदिर प्रांगण में पहुंच जाएं। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने 30 नवम्बर तक पैदल मार्ग और मन्दिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम मार्ग को ठीक करने के निर्देश लोनिवि को दिए। मंदिर परिसर और पैदल मार्ग में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाये रखने के लिए जल संस्थान, अलाव की व्यवस्था हेतु वन विभाग, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, मन्दिर की साज-सज्जा के लिए फूल मालाओं की व्यवस्था करने हेतु उद्यान विभाग को निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम तैनात करने, जिला पंचायत को साफ-सफाई की व्यवस्था करने तथा विद्युत एवं उरेडा विभाग को प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। बैठक में अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा, सचिव दिगम्बर सिंह, मंदिर के पुजारी प्रदीप सेमवाल सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचेश्वर नगरुघाट पहुंचा राफ्टिंग दल
Next: नौगांव में आयोजित सात दिवसीय पांडव नृत्य संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.