Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गोली मारने की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

गोली मारने की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र में डायल 112 पर गोली मारने की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में युवक नशे की हालत में मिला और गोली लगने की सूचना पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस के अनुसार मंगलवार को डायल 112 पर हिमांशु नाम के युवक ने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस जब ग्राम तड़कोट पहुंची तो वहां हिमांशु पुत्र मोहन चंद पालीवाल निवासी ग्राम पाली, तहसील भनौली अत्यधिक नशे की हालत में मिला। जांच के दौरान गोली लगने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। पुलिस ने पाया कि युवक ने नशे की हालत में झूठी और भ्रामक सूचना देकर पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों से डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का उपयोग केवल वास्तविक जरूरत के समय करने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी कि झूठी सूचना देकर पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार-स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत, दो युवक घायल
Next: सड़क घेरकर हो रही थी वाहनों की सर्विस, पुलिस ने किया 10 हजार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.