Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • आज भी गिरी सोने कीमत, डेढ़ महीने में हो चुका है 4500 रुपये सस्ता
  • बाजार

आज भी गिरी सोने कीमत, डेढ़ महीने में हो चुका है 4500 रुपये सस्ता

RNS INDIA NEWS 21/09/2020
Gold

नईदिल्ली,21 सितंबर (आरएनएस)। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोना न सिर्फ वायदा बाजार में मजबूत होकर बंद हुआ था, बल्कि सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ी थीं। शुक्रवार को 51,715 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ सोना आज 65 रुपये की गिरावट के साथ 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। आगे के कारोबार में सोने में गिरावट जारी ही रही। शुरुआती कारोबार में सोने ने अपने ओपनिंग प्राइस का लेवल एक बार भी नहीं तोड़ा और उल्टा 51,585 रुपये प्रति 10 ग्राम का दिन का न्यूनतम स्तर छू लिया।
हाजिर बाजार में सोने की मांग आने तथा सटोरियों के सौदे बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 82 रुपये मजबूत होकर 51,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर अक्टूबर अनुबंध सौदों में सोना वायदा भाव 82 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत मजबूत होकर 51,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके लिए 9,286 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,960.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव शुक्रवार को 224 रुपये की तेजी के साथ 52,672 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व सोना 52,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में मजबूती से दिल्ली सर्राफा हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में 224 रुपये की तेजी आई। शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 73.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 1,954 डॉलर प्रति औंस हो गया।
पिछले महीने 7 अगस्त को सोने ने वायदा बाजार में अपना उच्चतम स्तर छुआ था और प्रति 10 ग्राम की कीमत 56,200 रुपये हो गई थी। तब से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब 4500 रुपये की गिरावट आई है। वैसे तो ये वक्त सोना खरीदने के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन सर्राफा बाजार में कम मांग की वजह से भारी डिस्काउंट देने के बावजूद लोग पहले की तरह सोने की ओर आकर्षित नहीं हो रहे हैं।
पिछले 5 हफ्तों से लगातार सोने पर डीलर्स डिस्काउंट देकर लोगों को खरीदारी के लिए आकर्षित करने की जुगत में हैं। पिछले हफ्ते 23 डॉलर प्रति औंस यानी करीब 608 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का डिस्काउंट दिया गया। उससे पिछले हफ्ते 30 डॉलर प्रति औंस का डिस्काउंट दिया जा रहा था, जबकि उससे पहले 40 डॉलर प्रति औंस तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा था।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 102 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ रूट मोबाइल का शेयर, छुआ 735 रुपये का स्तर
Next: भारत में वैध होने के बाद भी गूगल ने कैशबैक हटाने को बाध्य किया: पेटीएम

Related Post

sim block
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

अब 4 महीनों तक बिना रीचार्ज के चलेगा आपका सिम, ट्राई के नये नियम जारी

RNS INDIA NEWS 21/01/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ स्वाहा

RNS INDIA NEWS 20/12/2024 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

RNS INDIA NEWS 12/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.