Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोद में बच्चा लेकर सिगरेट पीने लगी महिला, मासूम का बुरा हाल
  • राष्ट्रीय

गोद में बच्चा लेकर सिगरेट पीने लगी महिला, मासूम का बुरा हाल

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new
नई दिल्ली।  आज हम सब सोशल मीडिया के दौर में जी रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे कि कंटेंट क्रिएटर्स वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। खतरनाक कार स्टंट्स से लेकर पिस्तौल के साथ डांस तक आम बात हो गई है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सामने आया है जिसे देखकर लोग भड़के हुए हैं। इस क्लिप में एक महिला नवजात बच्चे को अपनी गोद में लेकर स्मोक करती नजर आ रही है। वीडियो शुरू होते ही महिला अपना सिर कैमरे की ओर घुमाती है। उसके हाथ में सिगरेट है और वह धुंए के गुबार उड़ाए जा रही है।
मासूम बच्चे को सिगरेट के धुंए की गंध बर्दाश्त नहीं होती और वह खांसने लगता है। ऐसा लगता है जैसे कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही हो। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भड़के हुए हैं। इसे लेकर वीडियो में दिख रही महिला के प्रति लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया है। दीपिका नारायण भारद्वाज नाम की एक्स यूजर ने क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ‘बच्चे के लिए बहुत बुरा लग रहा है, यह रील राक्षस जो उसके पास है।’ उन्होंने दूसरी पोस्ट में कहा कि वीडियो में दिख रहा यह बच्चा उस महिला का नहीं है। मैंने उसकी टाइम लाइन देखी मगर वह किसी अन्य रील में नजर नहीं आया। उसने जरूर किसी और का बच्चा लिया होगा।
वीडियो देखने के बाद भड़के इंटरनेट यूजर्स
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने इसे देखने के बाद कमेंट किया, ‘यह महिला बीमार है और उसके खिलाफ बाल शोषण का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, ‘मैं यह कह सकता हूं कि बच्चा उसका नहीं है। वह तो बच्चे को पकड़ना भी नहीं जानती है। बच्चा सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे गैर-जिम्मेदार लोगों से दूर ही रखेंगे।’ इसी तरह कई लोगों ने महिला के प्रति अपना गुस्सा जताया और उस पर ऐक्शन लिए जाने की मांग की है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन राजस्व बढ़ाने के लिए माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड सर्विलेन्स सिस्टम लागू होगा
Next: मुफ्त गेहूं-चावल के बाद अब रियायती मूल्य पर मिलेगा नमक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.