Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोवा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘ताऊते’
  • राष्ट्रीय

गोवा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘ताऊते’

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
rns featured image new

कर्नाटक में 4 की गई जान, 73 गांव प्रभावित

नई दिल्ली (आरएनएस)। पांच राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘ताऊते’ को लेकर अलर्ट जारी है। बताया जा रहा है कि अरब सागर में बन रहा ये साइक्लोन अब भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक ताउते अगले 24 घंटे में गंभीर और उसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह 18 मई की दोपहर से शाम के बीच गुजरात के पोरबंदर से होता हुआ पाकिस्तान की ओर रुख करेगा। इस दौरान पोरबंदर और नालिया तट पर इसके भारी तबाही मचाने के आसार हैं। ताउते चक्रवात से अबतक कर्नाटक में चार लोगों की मौत हो गई और 73 गांव प्रभावित हैं। ‘ताउते’ चक्रवात गोवा के तटीय इलाकों से टकरा गया है। विभाग का कहना है कि इसका केंद्र गोवा का उत्तर, उत्तर पश्चिम होगा और आज पूरे दिन यहां बारिश और आंधी जारी रहेगी। इसी के साथ गुजरात में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वहीं कर्नाटक में ‘ताउते’ चक्रवात का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में 6 जिलों में भारी बारिश हुई है, इसमें करीब 73 गाव प्रभावित हुए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हो गई है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया कि कोंकण तट के पास के जिलों को चक्रवात की चेतावनी दी गई है। सीएम ने मामले का जायजा लिया है। मैंने उन्हें पुनर्वास कार्य के बारे में सूचित कर दिया है। हमने इन क्षेत्रों में बड़े आश्रय स्थल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ 12 घंटों में और भी भीषण होने वाला है। वहीं आज इसके चलते केरल महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
भारतीय वायुसेना ने ‘ताउते’ चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर प्रायद्वीपीय भारत में तैनात कर दिए हैं। वायुसेना ने बताया कि अगले कुछ दिन तटीय इलाकों में कोविड-19 राहत अभियान पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है क्योंकि खराब मौसम की वजह से बाद में इन इलाकों में अभियान प्रभावित हो सकता है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘ताऊते’ को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय करने को कहा। इसके साथ ही बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी सभी आवश्यक सेवाओं का रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, अस्पतालों में कोविड प्रबंधन, वैक्सीन कोल्ड चेन और पावर बैक अप और चक्रवात के कारण संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक दवाओं के भंडारण के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में आज आये कोरोना संक्रमण के 257 नए मामले
Next: रूस से भारत पहुंची स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप, कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी प्रभावी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.