Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी नाई के समायोजन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • अल्मोड़ा

जीआईसी नाई के समायोजन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत निकटवर्ती विद्यालयों के समायोजन के विरोध में शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाई में अभिभावक-शिक्षक संघ और स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय को सारकोट में समायोजित किए जाने के प्रस्ताव का तीव्र विरोध किया गया। बैठक में उपस्थित अभिभावकों और समिति सदस्यों ने स्पष्ट कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज नाई ताकुला विकासखंड का सीमावर्ती और दूरस्थ विद्यालय है। इसका समायोजन तेरह किलोमीटर दूर स्थित सारकोट में किया जाना बच्चों की शिक्षा के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि लंबे और कठिन मार्ग के कारण छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं का नियमित रूप से विद्यालय जाना असंभव हो जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई छूटने का खतरा पैदा हो जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय का समायोजन प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे। बैठक में पीटीए अध्यक्ष शीला देवी, एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, निर्मल नयाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नयाल, ममता भंडारी, बसंती देवी, बीना भंडारी, भगवत राम, देवेंद्र सिंह, हीरा देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, चंपा देवी, रेखा और पुष्पा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने मनाया 102वां स्थापना दिवस
Next: शेराघाट में जैगन नदी से मिला अज्ञात शव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.