Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत गर्ल्स कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत गर्ल्स कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत गर्ल्स कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि काउंसलर व होटल शिखर की सहायक प्रबंध निदेशक नीरा बिष्ट थीं। उन्होंने इस अवसर पर छात्राओं को विभिन्न कैरियर संबंधी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि पारंपरिक क्षेत्र जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग आदि के अतिरिक्त विभिन्न व्यवसायों में भी छात्राएं अपना कैरियर बना सकती हैं। उन्होंने सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक बातें बताई और यह भी बताया कि किस प्रकार विभिन्न स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं तथा उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने छात्राओं को सरकार एवं बैंकों द्वारा लघु उद्योग स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रकार के ऋणों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि वर्तमान समय में कई कैरियर ऑप्शंस उपलब्ध हैं एवं बालिकाएं अपनी रुचि की पहचान कर न केवल सरकारी नौकरियों में बल्कि स्वरोजगार द्वारा एक सफल उद्यमी बन सकती हैं। उन्होंने बालिकाओं को कई नए-नए क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए नीरा बिष्ट का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी बताया एवं विद्यालय की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुसयूनी, पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, निर्मल कुमार पंत, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा सुनीता बोरा, सुमन पाठक, योगिता तिवारी, कंचन जोशी, मोनिका जोशी एवं विक्रम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक संस्कृति दिवस पर पर्वतीय गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
Next: मूल निवास स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.