Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

RNS INDIA NEWS 04/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में स्थापित स्टैंडर्ड क्लब में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के भूतपूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर थे। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों को ज्ञानवर्धक बताया एवं विभिन्न मानकों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के संदर्भदाता डॉ0 दीपेश कुमार टम्टा ने मानकों की अवधारणा को विस्तार से बताया एवं इसकी जानकारी को प्रत्येक उपभोक्ता के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने हॉल मार्किंग, आईएसआई चिन्ह, एगमार्क आदि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टैंडर्ड क्लब के मेंटर डॉ0 कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय में 2021 से मानक क्लब की स्थापना की गई है एवं इसके तहत समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं एवं लोगों को जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में पूर्व में स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन भी आयोजित किया गया था तथा आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न मानकों की जानकारी दी जा रही है। क्विज प्रतियोगिता हेतु कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया एवं हर टीम में 4 सदस्य थे। क्विज प्रतियोगिता 4 राउंड्स में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में हिमांशु भट्ट की अलकनंदा टीम प्रथम, करन की रामगंगा टीम द्वितीय तथा शिवानी पांडे की कोसी टीम तृतीय स्थान पर रही। सुहानी बिष्ट की भागीरथी टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रथम टीम को ₹1000, द्वितीय टीम को ₹750, तृतीय टीम को ₹500 एवं चतुर्थ टीम को सांत्वना पुरस्कार के रुप में ढाई सौ रुपए नगद प्रदान किए गए।
क्विज प्रतियोगिता का संचालन स्टैण्डर्ड क्लब के को-मेंटर भगवत सिंह बगड़वाल ने किया। क्विज प्रतियोगिता के साथ ही चार्ट प्रतियोगिता भी संपादित की गई।
चार्ट प्रतियोगिता में शिवानी पांडे की कोसी टीम प्रथम रही। कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक समिति की अध्यक्षा गंगा मेहरा, संजय पांडे, टी डी भट्ट, डॉ0 निर्मल कुमार पंत, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा एवं कविता जोशी, डोलू धौनी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में बढ़ते आई फ्लू के मामलों को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट
Next: अनुपस्थित चिकित्सकों की हुई सेवा समाप्त

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.