Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा के चार छात्रों को मिली ‘बैस्ट सिटीजनशिप अवार्ड 2020’ छात्रवृत्ति
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा के चार छात्रों को मिली ‘बैस्ट सिटीजनशिप अवार्ड 2020’ छात्रवृत्ति

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
IMG_20210122_141226_compress49

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के 4 विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति संजय उप्रेती एवं डॉ नीलाक्षी उप्रेती (यूएसए) द्वारा प्रदान की गई। प्रीति लोहनी, अर्चना बिष्ट, मनोज तिवारी और गौरव नेगी को ‘बैस्ट सिटीजनशिप अवार्ड 2020’ के रूप में यह छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इस हेतु प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र एवं ढाई हजार रुपए की नगद धनराशि प्रदान की जाती है। विद्यालय के प्रवक्ता एवं अटल टिंकरिंग लैब इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बताया कि संजय उप्रेती व डॉ नीलाक्षी उप्रेती प्रति वर्ष मेधावी छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं व विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में वर्ष में दो बार भ्रमण कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हैं। संजय उप्रेती अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी समय समय पर बच्चों को विज्ञान की नई नई तकनीकों का ज्ञान देते हैं। प्रधानाचार्य नवनीत पांडेय ने बताया कि इस छात्रवृत्ति हेतु विद्यालय के शिक्षकों की एक समिति बनाई गई थी जिन्होंने वर्ष भर विद्यार्थियों की उपस्थिति, टिंकरिंग लैब संबंधी गतिविधियों में प्रतिभागिता तथा अन्य पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों में प्रदर्शन के आधार पर 4 विद्यार्थियों का चयन किया। इससे पूर्व भी संजय उप्रेती एवं डॉ नीलाक्षी उप्रेती द्वारा विद्यालय के 4 विद्यार्थियों को गत वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। आज के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य प्रमोद नयाल मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल थे। मुख्य अतिथि प्रमोद नयाल ने संजय उप्रेती व नीलाक्षी उप्रेती द्वारा किए जा रहे योगदान को सराहनीय बताया। खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में अष्टभुजा दुबे, तारा दत्त भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, बराती लाल यादव, प्रदीप सलाल, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धोनी, प्रमोद पांडेय, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, गीतांजलि नयाल, मोनिका जोशी, गणेश पालनी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ कपिल नयाल द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस महानिदेशक को सम्मानित किया
Next: प्रभावितों ने दी ब्यासी बांध परियोजना का काम बंद करने की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.