Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रोबो कार रेस प्रतियोगिता में मारी बाजी
  • पौड़ी

घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रोबो कार रेस प्रतियोगिता में मारी बाजी

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पौड़ी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में आयोजित “प्रयुक्ति 2025” टेक फेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने रोबोटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल चार पुरस्कार हासिल किए। टीम मेकएवार ने रोबो कार रेस में पहला तो रोबो ऑफ-रोड रेस रोबोटिक्स फुटबॉल गेम सहित रोबो वार में दूसरा स्थान हासिल किया। इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम को इन पुरस्कारों के लिए क्रमश: रोबो कार रेस में 12हजार रोबो वार में 8 हजार तो रोबो फुटबॉल में 5हजार सहित ऑफरोड रेस में 6 हजार राशि पुरस्कार के तौर पर भी मिली है। कॉलेज की टीम में शिवांग शर्मा, अनुराग तिवारी, तरुण राजपूत, श्रीजी गुप्ता और लक्षिता जोशी शामिल रहे।कॉलेज के निदेशक संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वीके बंगा ने टीम को बधाई दी और कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और तकनीकी कौशल का परिणाम है। यह संस्थान के लिए गर्व का विषय है। मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ केकेएस मेर ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी जताई। कहा कि इससे अन्य छात्रों को भी नवाचार और प्रायोगिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पा सेंटर में 12 वर्षीय बालक से श्रम कराने वाली महिला पर केस
Next: शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई का आरोप

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.