Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • घर-घर जाकर कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे ऑक्सी मित्र
  • पिथौरागढ़

घर-घर जाकर कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे ऑक्सी मित्र

RNS INDIA NEWS 12/09/2020
04 (17)

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी अब पिथौरागढ़ जिले में आक्सीमीटर अभियान चलाने जा रही है। ऑक्सी मित्र अब घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी व लोगों के शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच करेंगे। इसके लिए पिथौरागढ़ विधानसभा में 23 टीमों का गठन किया गया है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की पिथौरागढ़ के एक बैंकट हॉल में कुमाऊं मंडल प्रभारी जितेन्द्र फुलारा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी जितेन्द्र व कोऑर्डिनेटर राजेश बिष्ट ने बताया कि कोविड-19 में अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की बीमारी से बचाव की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह ऑक्सीमीटर अभियान चलाते हुए ऑक्सीमीटर से प्रत्येक नागरिक के शरीर की ऑक्सीजन की मात्रा की जांच करेंगे। जिसके लिए पिथौरागढ़ विधानसभा में 23 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में तीन लोगों को शामिल किया गया है। विधानसभा प्रभारी सुशील ने बताया कि दिल्ली में इस तरह के अभियान से कोरोना से बचाव की तैयारी मजबूत हुई है। इससे पिथौरागढ़ जिले में खासा बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों में ऑक्सीजन की जांच करने के बाद उन्हें हर संभव मदद करने का भी प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर डीडीहाट विधानसभा प्रभारी प्रकाश पुनेड़ा, एवोकेट आलोक चौधरी, सुरेश जोशी, पुरमल धर्मशक्तु, नरेन्द्र ग्वाल, जगदीश कलोनी, सरोज देऊपा, शंकर राम, विनय भाटिया, धीरज जोशी, गोविंद बिष्ट, पंकज गलाया, लोकेश जोशी, गिरीश जोशी, दीपा, दया, नीमा, विनीता राकेश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला महिला अस्पताल की ओपीडी 48 घंटे के लिए बंद
Next: बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.