Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • घायलों को किया गया एयरलिफ्ट, प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

घायलों को किया गया एयरलिफ्ट, प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सीएम

RNS INDIA NEWS 20/08/2022
rns featured image new

देहरादून। देहरादून जिले के पास मालदेवता में तड़के बादल फट गया, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है। मालदेवता रोड स्थित एक होटल में लगातार बारिश के बाद पानी घुस गया। रायपुर से थानों को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है। इससे सैकड़ों गांवों का संपर्क राजधानी से कट गया है। वहीं भारी बारिश से शहर के टपकेश्वर मंदिर के भीतर मलबा आने से मंदिर में तबाही मची है। पानी शिवलिंग तक पहुंच गया। गुफा में पानी भरने से पुजारी जान बचाकर भागे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें और नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें। प्रभावित क्षेत्र में राशन, बर्तन, दूध, पलंग, बिस्तर, कपड़े, स्ट्रेचर आदि सामग्री रवाना किए हैं। हेलीकॉप्टर से गंभीर तीन घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है।
वहीं देहरादून, सोडा सरोली में एक कार नदी में फंस गई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कार से युवक को सकुशल निकाला गया। युवक के पिता अभी लापता है, जिनकी तलाश में सर्च आपरेशन जारी है। विगत रात्रि हुई भारी वर्षा से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मालदेवता सरखेत , तिमली, मानसिंहवाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका सुबह से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत बचाव कायों में लगी हैं। जनपद में हुए नुकसान की सूचना मिलते ही तत्काल सहायता भिजवा शुरू कर दिया है। देहरादून जिले के सरखेत में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा है।
वहीं देहरादून सोडा सरोली में एक कार के नदी में फंस गई।  एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कार से युवक को सकुशल निकाला गया, लेकिन उसके पिता अभी लापता है, जिनकी तलाश में सर्च आपरेशन  जारी है।
राजधानी में भारी बारिश से तीन पुल बहे गए हैं।
देहरादून रायपुर के पास सौडा सरोली पुल, देहरादून ऋषिकेश के पास रानीपोखरी पुल और टपकेश्वर महादेव का पुल बहने से लोगों के सामने भारी समस्या खड़ी हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुल टूटने से कार नदी के तेज बहाव में फंसी, एसडीआरएफ ने पांच लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल बचाया
Next: आफत का मंजर: बादल फटने से भारी तबाही, सात लापता, नदियों के विकराल रूप ने उत्तराखंड में मचाई प्रलय

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.