Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने को क्यूआरटी गठित
  • ऊधम सिंह नगर

घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने को क्यूआरटी गठित

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ऊधमसिंह नगर जिले में घरेलू गैस (एलपीजी) की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। एसएसपी ने हर क्षेत्र में विशेष त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) का गठन किया है और गैस गोदामों में एक-एक पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक में एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में एक विशेष त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। इस टीम में उपजिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी, खाद्य विभाग और नगर निकाय के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। टीम गैस एजेंसियों और गोदामों का नियमित और आकस्मिक निरीक्षण करेगी। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर हर गैस गोदाम पर एक पुलिसकर्मी और एक राजस्व कर्मी की तैनाती की गई है, जो दो पालियों में ड्यूटी करेंगे। एसएसपी ने कहा कि गैस की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारात में छींटाकशी को लेकर मारपीट, छह लोगों पर मुकदमा
Next: बैंक कर्मचारी बनकर ठगों ने 1.79 लाख रुपये उड़ाए

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.