Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घर में ताला तोड़कर चोरी करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

घर में ताला तोड़कर चोरी करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित ओशिश सिटी फेज 2 कॉलोनी में चोरी करने वाला चौथा आरोपी भी पुलिस ने शाहगढ़ चौराहा बहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषण को गला दिया है। जबकि एक सोने की अंगूठी और टाप्स को उचित दामों पर राह चलते बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 21 जून को ओशिश सिटी फेज-2 गंगापुर रोड थाना ट्रांजिट कैंप निवासी अजय कुमार पाठक पुत्र सूर्यकांत पाठक के यहां चोरी हो गई थी। मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सीओ के निर्देशन में थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने 25 जुलाई को चार आरोपियों में से तीन ब्रजेश सक्सेना, सुमित और रवि को गिरफ्तार कर लिया था। चौथा आरोपी केशवपुरम बहेड़ी जिला बरेली निवासी राजीव गंगवार पुत्र भोलाराम गंगवार फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने चौथे आरोपी राजीव गंगवार को बहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक सोने का हार, दो जोड़ी कान के झुमके समेत अन्य सामान लेकर गए आरोपी सुमित और बृजेश उसके घर आए थे। उसने एक अंगूठी, एक पेंडल और एक मंगलसूत्र को छोड़कर सभी सामान को गला दिया। लगभग एक माह बाद दोनों फिर उसके पास सोने की अंगूठी और एक जोड़ी कान के टाप्स लाए थे। जिन्हें बेच दिया। आरोपी ने बताया कि वह और उसका भाई रवि दोनों बेचे गए सामान के रुपये देने के लिए 25 जुलाई को बृजेश और सुमित को देने आ रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उप निरीक्षक धीरज टम्टा, राकेश खेतवाल, दिनेश चंद्र के साथ पूरी टीम शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएच 125 में टोल प्लाजा के आसपास के लोगों को नहीं मिली मुआवजे की रकम
Next: भाजपा ने झूलाघाट में निकाली बाइक तिरंगा रैली

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.