Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • घर-घर टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की तैयारियां शुरू
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

घर-घर टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 22/04/2021
rns featured image new

15 अगस्त तक पूरे देश को वैक्सीनेट करने की योजना

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक अगले साढ़े तीन महीने यानी 15 अगस्त तक देश के 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। योजना के मुताबिक पूरे देश भर में 10 लाख से ज्यादा टीकाकरण के केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को घर-घर तक टीका लगाने की भी योजना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ही दुनियाभर के अलग अलग मुल्कों में लगाई जाने वाली मानकों के अनुरूप वाली वैक्सीन अपने देश में होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाए जाने की घोषणा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय समेत तमाम अन्य जिम्मेदार महकमे पिछले कुछ महीनों से इस योजना पर लगातार काम कर रहे थे। देशभर में टीकाकरण की योजना को अमलीजामा पहनाए जाने वाली कमेटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की उनकी पूरी कोशिश है कि अगले साढ़े तीन महीने यानी 15 अगस्त तक पूरे देश की 18 साल से अधिक उम्र की आबादी को कोरोना का टीका लगाना है। उक्त अधिकारी के मुताबिक इसके लिए देश के सभी राज्यों से समन्वय किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अभी हमारे देश में सिर्फ दो कंपनियों का ही टीका उपलब्ध है। बावजूद इसके अब तक तकरीबन 13.5 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के अलग-अलग देशों में लगाए जाने वाले कई टीके उपलब्ध हो जाएंगे इस वजह से वैक्सीनेशन ड्राइव की रफ्तार बहुत तेज हो जाएगी। देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने वाली कमेटी के एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक योजना तो यही है कि सभी प्रांतों में तकरीबन 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएं। इसके लिए सभी राज्यों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं राज्यों ने अपने स्तर पर योजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है और उसकी पूरी डिटेल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फ्लाईओवर के ऊपर दो ट्रकों की भिड़ंत, लगा जाम
Next: प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए बनाए नियंत्रण कक्ष

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.