Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व गौरैया दिवस: घर बनाने की नई शैली ने हिमाचल में भी बेघर कर दी स्पैरो
  • हिमाचल प्रदेश

विश्व गौरैया दिवस: घर बनाने की नई शैली ने हिमाचल में भी बेघर कर दी स्पैरो

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश में घर बनाने की नई शैली ने गौरैया को बेघर कर दिया है। राज्य में नए वास्तुशिल्प से बने घरों की छत के नीचे गौरैया के घोंसले नहीं बन रहे हैं। जहां पुराने पेड़ नहीं हैं, वहां भी ये नजर नहीं आती हैं। हालांकि, यह राज्य में पुरानी शैली के घरों के इर्द-गिर्द आज भी फुदक रही हैं। इसकी यहां ज्यादातर दो प्रजातियां नजर आती हैं। हिमाचल बर्ड्स संस्था के अध्यक्ष सोमेश गोयल शिमला में बर्ड वाचर के रूप में मशहूर हैं। वह हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

उन्होंने एलेक्जेंडर एड्वर्ड्स जोंस की लिखी पुस्तक ‘कॉमन बर्ड्स ऑफ शिमला’ को दोबारा प्रकाशित और संपादित किया है। वह ‘हिमाचल बर्ड्स’ नाम से कॉफी टेबल बुक के भी लेखक हैं। गोयल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में घरों के नए आर्किटेक्चर ने गौरैया को बेघर कर दिया है। पहले घरों की छत के नीचे खुली जगह होती थी, जहां गौरैया अपने घोंसले बनाती थी। पहले की तरह के पेड़ भी अब कम होने लगे हैं जो गौरैया के लिए अनुकूल रहे हैं। नुकीली पत्तियों वाले पेड़ों पर गौरैया घोंसले नहीं बना पाती।

फिर भी खूब देखी जा रही गौरैया
बेशक, हिमाचल प्रदेश में घरों के आसपास गौरैया के लिए पहले की तरह अनुकूल वातावरण कम होता जा रहा है। बावजूद इसके जहां गौरैया को खाने के लिए कीड़े-मकौड़े, अनाज आदि मिलता है, वहां यह खूब दिखाई देती है। सोमेश गोयल के अनुसार हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली है कि यहां गौरैया खूब नजर आती हैं। गौरैया का दिखना एक स्वस्थ वातावरण का सूचक है। प्रदेश में तो विदेशीर परिंदे भी अपने लिए अनुकूल माहौल पाते हैं। शिमला सहित प्रदेश भर में बर्ड्स वाचर की संख्या भी खूब बढ़ी है।

हिमाचल में नजर आती है दो तरह की गौरैया
हिमाचल प्रदेश में दो तरह की गौरैया नजर आती है। एक सामान्य गौरैया है। सामान्य गौरैया में जो पुरुष होता है, उसके गले में एक काला पैच होता है। जो दूसरी गौरैया है, उसे रसेट स्पैरो कहते हैं। इसका धूसर रंग होता है। यानी, लोहे के जंग जैसा होता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिमला: तापमान बढ़ने से सेब की सेटिंग में आने लगी दिक्कत, बागवानों की परेशानी बढ़ी
Next: साकेत कॉलोनी के लोगों ने किया विधायक का अभिनंदन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.