Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • घने कोहरे में ड्राइविंग को लेकर परिवहन विभाग की एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

घने कोहरे में ड्राइविंग को लेकर परिवहन विभाग की एडवाइजरी जारी

RNS INDIA NEWS 08/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कोहरे के कारण सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है। विजिविलिटी कम होने के कारण आगे साफ दिखाई नहीं देता है। ऐसे में परिवहन विभाग ने ड्राइवरों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि कोहरे में ड्राइविंग करना रोमांचकारी और फिल्मी लगता है, लेकिन कोहरे की स्थिति में वाहन चलाते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े भी दर्शाते हैं कि भारी कोहरे में वाहन चलाना बहुत ही जोखिम भरा होता है। घने कोहरे में वाहन चलाना आंखों पर पट्टी बांधकर वाहन चलाने के समान है। सुरक्षित एवं सुखद यात्रा के लिए वाहन चालकों को घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानियां बरतना जरूरी हैं। कोहरे में ड्राइविंग के दौरान बरते ये सावधानियां-

लेन ड्राइविंग- यह ड्राइविंग का एक सामान्य सिद्धांत है कि ड्राइविंग करते समय हमेशा अपनी लेन में चलें। कोहरे में ड्राइविंग करते समय इस सिद्धान्त का पालन करते हुए चालक को लेन में रहकर ही चलना चाहिए। यह हमें सड़क से बाहर जाने से रोकता है साथ ही दूसरे वाहन से टकराने से भी बचाता है।

सुरक्षित पार्किंग- घना कोहरा होने पर अगर किसी कारणवश वाहन को रोकना है तो वाहन को मार्ग के किनारे सुरक्षित स्थान पर पार्क कर कोहरे के कम होने का इंतजार करना चाहिए और कोहरा कम होने पर ही वाहन चलाना चाहिए। वाहन को पार्क करते समय पार्किंग लाइट्स और सारे इंडीकेटर ऑन रखने चाहिए। यदि संभव हो तो वाहन से निकलकर कुछ दूरी पर खड़े हो जाएं।

ओवर टेकिंग न करें- कोहरे के दौरान ओवरटेंकिंग कदापि न करें। यह बहुत खतरनाक हो सकता है।

धीमी गति- कोहरे में हमेशा धीमी गति से वाहन चलायें। तेज गति चलाना सड़क सुरक्षा की दृष्टि से हमेशा ही असुरक्षित होता है। घने कोहरे की स्थिति में अधिक गति से वाहन चलाने पर वाहन पर नियंत्रण रख पाना कठिन हो जाता है।

लो बीम हैड लाइट- घने कोहरे में हमेशा हैडलाईट जलाकर लो बीम में रखकर वाहन चलायें, ताकि सड़क को सही तरह से देखा जा सके। घने कोहरे में हाईबीम हैड लाइट ज्यादा सहायक नहीं होती है, क्योंकि कोहरे में सामने ज्यादा दूर तक नहीं देखा जा सकता। यदि वाहन में फॉग लैम्पस हैं तो उन्हें ऑन रखें। कोहरे में न सिर्फ देखना महत्वपूर्ण बल्कि दूसरे को दिखायी देना भी महत्वपूर्ण है।

डिफ्रोस्टर व विंड स्क्रीन वाईपर का प्रयोग- कोहरे के दौरान वाहन की विंड स्क्रीन पर फॉग जम जाती है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है, ऐसे डिफोस्टर एवं विंड स्क्रीन वाईपर का प्रयोग करें। यह सुनिश्चित कर लें कि वाहन की खिड़कियां, विंड स्क्रीन व पीछे की स्क्रीन साफ हो जिससे कि वाहन के आगे, दांये बांये व पीछे देखने में चालक को कठिनाई न हो।

ब्रेक व टायरों की जांच- वाहन के टायर व ब्रेक की सही तरह से जांच कर लें कि वह सही दशा में हैं तथा सही प्रकार से कार्य कर रहे हैं।

सुरक्षित दूरी रखें- अपने आगे चलने वाली वाहनों से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखें, जिससे कि आकस्मिक स्थिति में अचानक ब्रेक लगाने या वाहन को टर्न करने के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

रिफ्लेक्टर का प्रयोग- वाहन में अनिवार्य रूप से इस प्रकार रिफ्लेक्टर्स लगे होने चाहिए, जिससे कि अन्य वाहन चालकों को वाहन की वास्तविक स्थिति का ज्ञान हो सके। विशेषकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर्स अनिवार्य रूप से लगाये जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से दुष्कर्म में सगे जीजा को 20 साल कैद
Next: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.