Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पूजा-अर्चना के बाद घंडियाल देवता की नवनिर्मित मन्दिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
  • टिहरी

पूजा-अर्चना के बाद घंडियाल देवता की नवनिर्मित मन्दिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा

RNS INDIA NEWS 21/04/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  दशरथांचल पर्वत स्थित प्राचीन घण्डियाल देवता की नवनिर्मित मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। देवप्रयाग तीर्थ के निकट स्थित बमाणा गांव में भरपूर गढ़ के कुल देवता घण्डियाल का प्राचीन स्थान रहा है। सजवाण जाति के लोग घण्डियाल देवता के मुख्य अर्चक माने जाते हैं। उनके द्वारा यहां जन सहयोग से पिछले वर्ष भव्य मन्दिर का निर्माण शुरू किया गया था। घण्डियाल देवता को वीर अभिमन्यु का रूप माना जाता है। परंपरानुसार यहां गर्भगृह में घण्डियाल देवता की मुख्य पिंडी सहित पंच पांडवों की पिंडिया स्थापित कर पांच दिनों के पूजन के उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गयी। पुरोहित पं. रमेश पांडे, मणीराम, विजय पंत द्वारा पूजा सम्पन्न कराने के बाद समिति की ओर से 51 किलो का पीतल का घण्टा चढ़ाया गया। क्विली पालकोट निवासी कुलवीर सजवाण पर देवता का पश्वा अवतरित होने के बाद सभी ने आशीर्वाद लिया। विवाहित बेटियों ध्याणियों ने यहां विशेष पूजन और भजनों का गायन किया। कीर्तिनगर, भरपूर, जखोली, चन्द्रवदनी, जामणीखाल, पंचूर आदि से दर्शन पूजन को पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने यहां पीतल की घंटिया घन्डियाल देवता को समर्पित कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं पांडव नृत्य व जागर में यहां देवी देवता भी भक्तों पर अवतरित हुए। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, थाना प्रभारी महिपाल रावत आदि यहां दर्शन को पहुंचे थे। समिति अध्यक्ष सूबेदार मेजर कृपाल सिंह सजवाण, सचिव हवलदार सते सिंह सजवाण, मोर सिंह ने सभी का यहां स्वागत किया। इस मौके प्रधान बमाणा रुचि सजवाण, गौरव सेना अध्यक्ष विजय पंवार, डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट, ओंकार पंवार, दीपक सजवाण, महिपाल सिंह सजवाण, हरीश सिंह, कैप्टन गब्बर सिंह सजवाण सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओपन एआई ने भारत में पहला कर्मचारी नियुक्त किया
Next: आरटीई में प्रवेश के लिए चार हजार बच्चों ने किया आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.