Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घासमंडी स्थित शहीद पार्क से बलपूर्वक हटाया विवादित धार्मिक स्थल
  • ऊधम सिंह नगर

घासमंडी स्थित शहीद पार्क से बलपूर्वक हटाया विवादित धार्मिक स्थल

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। आदर्श कालोनी घासमंडी स्थित बलिदानी पार्क में बनाए गए विवादित धार्मिक स्थल को आखिरकार जेसीबी चलाकर हटा दिया। इस दौरान प्रशासन की मौजूदगी में बलपूर्वक भीड़ को तितर-बितर किया और मूर्तियों की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक पक्ष के लोगों की पुलिस व अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन ने पुलिस की मदद से धार्मिक स्थल को खाली करवा दिया। जिस के बाद पार्क में पीएसी की तैनाती कर दी गई है। साथ ही बलिदानी प्रतिमा के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आदेश दिया। आदर्श कालोनी स्थित घासमंडी में बलिदानी फौजी रामकुमार आर्या पार्क है। बताया जा रहा है कि होली के आसपास कुछ लोगों ने पार्क के अंदर एक धार्मिक स्थल का निर्माण कर दिया था। जिसकी शिकायत पर्वतीय समाज के लोगों के अलावा बलिदानी की पत्नी ने नगर निगम व जिला प्रशासन से की थी। विवादित धार्मिक स्थल को लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने भी हो गए थे। पिछले दो से तीन माह की तानातनी के बाद आखिकर शनिवार की दोपहर को एसडीएम प्रत्यूष सिंह और एनएमए विशाल मिश्रा सहित एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी द्वारा भारी पुलिस बल के साथ बलिदानी पार्क पहुंचे। इसे देख एक पक्ष की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई और कार्रवाई का विरोध करने लगी लेकिन पुलिस ने बलपूर्वक भीड़ को तितर-बितर कर दिया और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले धार्मिक स्थल पर लगी मूर्तियों की पूजा-अर्चना कर आस्थापूर्वक उखड़वाकर मूर्तियों को जब्त कर निगम ले गई। जिसके बाद जेसीबी मशीन के जरिए धार्मिक स्थल के चबूतरों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम ने पार्क में पीएसी के जवानों को तैनात करने का आदेश दिया। साथ ही दोनों पक्षों को हिदायत दी कि यदि वार्ड का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंपावत उपचुनाव को लेकर भाजयुमो तैयार: लटवाल
Next: परीक्षा नहीं कराने से गुस्साए तीन छात्र कॉलेज की छत पर चढ़े

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.