Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जनरेटर के धुंए से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

जनरेटर के धुंए से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new

चंद्रपुर, 13 जुलाई (आरएनएस)।  महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जनरेटर के धुंए से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने सभी सातों लोगों को पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक सदस्य का इलाज चल रहा है। लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। दरअसल, यह हादसा चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके में रमेश लशकर के घर पर हुआ। रात को लाइट जाने के बाद परिवार के लोगों ने डीजल से जनरेटर को चालू किया। इसके बाद सभी सो गए। सभी लोग रोत को गहरी नींद में सोए थे। अचानक आधी रात के बाद जनरेटर से कार्बन डाइऑक्साइड गैस का रिसाव शुरू हो गया और घर के खिड़की-दरवाजे बदं होने से धुआं बाहर नहीं निकल पाया। जिसके चलते दम घुटने की वजह से परिवार के लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान अजय लश्कर (21), रमेश लश्कर (45), लखन लश्कर (10), कृष्णा लश्कर (8), पूजा लश्कर (14) और माधुरी लश्कर (20) के तौर पर हुई है।  पुलिस ने बताया कि अगर परिवार रात को सोते समय किसी खिड़की को खोलकर रखता तो शायद वह मरते नहीं। परिवार की यही गलती उनको मौत तक ले गई। क्योंकि वेंटिलेशन ना होने की वजह से कुछ ही देर में दम घुटने से सभी लोगों की सांसे थम गईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी के चक्कर में नाबालिग किशोरी ने पिता को पीटा
Next: लक्ष्मेश्वर में पकड़ा गया तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की साँस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.