Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
  • बागेश्वर

जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 09/09/2020
rns featured image new

प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाकर जांच किए जाने से बागेश्वर जनरल और ओबीसी कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ गई है। बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विकास भवन परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के शीर्ष नेता का उत्पीडऩ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सरकार से जल्द जांच के नाम पर हो रहे उत्पीडऩ को बंद करने की मांग की। कर्मचारियों ने जांच के आदेश वापस नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन ने विकास भवन परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को जबरन परेशान किया जा रहा है। उन्हें कर्मचारियों के हितों की आवाज उठाने से रोकने की कोशिश की जा रही है। जिसे किसी भी हाल में संगठन सहन नहीं करेगा। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य कर्मचारियों के संबंध में पिछले कुछ महीनों से सरकार के विपरीत निर्णयों का विरोध किया था। इसमें महंगाई भत्ता रोकने, बिना कार्मिकों की सहमति के प्रतिमाह वेतन कटौती करने का विरोध शामिल है। उन्होंने कहा कि संगठन के हित के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सरकार के कार्यों पर टिप्पणी या सुझाव देना उनकी जिम्मेदारी है। जिसे वह मर्यादा में रहकर निभा रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ जबरन सरकार के विरुद्ध टीका-टिप्पणी करने व अनुभाग अधिकारी के रूप में आरोप पत्र देकर चिह्नित करना किसी साजिश का हिस्सा लगता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों के हित में आवाज उठाने पर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो कर्मचारी उसका कड़ा विरोध करेंगे। इस मौके पर कपूर चंद्र मिश्रा, संतोष जोशी, पूरन सिंह परिहार, संतोष खेतवाल, हरीश गोस्वामी, मंजुल पांडेय, प्रकाश जोशी, धरम सिंह , अरविंद पांडे, दीपक कांडपाल, प्रेमा जोशी, जानकी पंत, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड सेंटर में मरीजों को शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन व्यवस्था करने की मांग
Next: हजार का आंकड़ा पार : 1061 कोरोना संक्रमित मिले आज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.