Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
  • अल्मोड़ा

जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

RNS INDIA NEWS 23/10/2024
default featured image

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के दो वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ आई.डी. भट्ट तथा संस्थान के पूर्व निदेशक दिवंगत डॉ आर.एस. रावल तथा पूर्व शोध छात्र डॉ तरूण बेलवाल को स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका द्वारा विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो सुनील नौटियाल द्वारा वैज्ञानिकों एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं व्यक्त की गयी। उन्होंने कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध कार्यों का विश्वस्तर पर मंचन एवं मान्यता प्राप्त करना संस्थान एवं व्यक्ति विशेष के लिए गर्व की अनुभूति का विषय है। उन्होंने संस्थान परिवार की ओर से डॉ आई.डी भट्ट, स्वर्गीय डॉ आर.एस रावल एवं पूर्व शोध छात्र डॉ तरूण बेलवाल को उनकी उपलब्धियों हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। डा रनवीर सिंह रावल युवा वैज्ञानिक रहते हुए वह कोसी-कटारमल से जुड़े एवं इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान के निदेशक पद तक पहुचें। उनके किये शोध कार्यों को राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय जनरलों में प्रकाशित किया जा चुका है। डा० रावल के लगभग 151 शोध पत्र, 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुके है तथा सांइस जैसे जर्नल में भी उनके शोध पत्र प्रकाशित हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आई.डी भट्ट अभी संस्थान में जैव विविधता एवं संरक्षण केंद्र में केंद्र प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा हिमालयी क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक शोध कार्यों का दिशार्निदेशन किया जा रहा है। उन्होंने पादप कार्यिकी, जैव प्रोद्यौगिकी, पारिस्थितिकी आंकलन इत्यादि विषयों पर शोध कार्य किये हैं। वर्तमान में उनके द्वारा 300 से अधिक शोध पत्रों, 10 किताबों का प्रकाशन एवं 20 से अधिक शोध एवं विकास परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा चुका है। डा. तरूण बेलवाल ने संस्थान में अपना शोध कार्य किया है तथा वे वर्तमान में न्यू जर्सी, यूएसए में सात सीएनपी नामक संस्थान में रिसर्च डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनका शोध कार्य मुख्य रूप से खाद्य विज्ञान और प्राकृतिक उत्पादों से संबंधित हैं। जिसके फलस्वरूप वे विश्वस्तर पर स्वास्थ्य और पोषण विज्ञान के क्षेत्र शोध कार्यों को कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस मलिन बस्तियों के हक के लिए निकालेगी न्याय यात्रा
Next: डीएम का छापा, देर से बांटे जा रहे थे बच्चों को पेपर

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.