Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा में 14 से 29 सितम्बर तक चलेगा हिन्दी पखवाड़ा
  • अल्मोड़ा

जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा में 14 से 29 सितम्बर तक चलेगा हिन्दी पखवाड़ा

RNS INDIA NEWS 14/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा विज्ञान और सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग हेतु ‘राजभाषा प्रतिज्ञा’ ली गई। संस्थान में दिनांक 14 सितम्बर से 29 सितम्बर 2023 तक संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल के मार्गदर्शन में ‘राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक ई. किरीट कुमार ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों से राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग कर हिन्दी के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का आह्वान किया एवं हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राजभाषा समिति के सदस्य जगदीश कुमार द्वारा सभी को प्रतिज्ञा दिलवाई गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक ई. किरीट कुमार द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि हिन्दी दिवस समारोह-2023 तथा तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन पुणे में किया जा रहा है जिसमें संस्थान के दो कर्मचारी महेश चन्द्र सती तथा विपिन चन्द्र शर्मा द्वारा संस्थान का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक प्रो. नौटियाल द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर संस्थान के समस्त सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिकों हेतु 15 दिवसीय गहन जागरुकता अभियान 16 सितम्बर से होगा शुरू
Next: राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रो. अतुल जोशी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.