Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गायक मासूम शर्मा ने पेशी को 10 मई के बाद का समय मांग
  • देहरादून

गायक मासूम शर्मा ने पेशी को 10 मई के बाद का समय मांग

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में मंच से गाली गलौज करने के मामले में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा दून पुलिस के नोटिस के बावजूद पेशी से बच रहे हैं। 28 अप्रैल के बाद पेश होने का समय लेने के बावजूद गायक पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने एक बार फिर दून पुलिस को सूचना 10 मई के बाद पेश होने को कहा है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मासूम शर्मा की ओर से पुलिस से संपर्क कर सूचना दी गई है कि वह अपने आयोजनों और व्यस्तताओं के चलते अभी उपस्थित होने में असमर्थ हैं। उन्होंने 10 मई के बाद दून आने की बात कही है। दून पुलिस ने उन्हें 10 मई के बाद जल्द से जल्द विवेचना अधिकारी के समक्ष पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस का स्पष्ट रुख है कि बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मासूम पर मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस के भेजे गए पहले नोटिस पर भी मासूम शर्मा पूछताछ के लिए नहीं आए थे। उनकी जगह उनके बड़े भाई और वकील देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 28 अप्रैल तक गायक के लगातार कार्यक्रम तय हैं। इसलिए वह उसके बाद ही आ सकेंगे। पुलिस ने तब उन्हें 28 अप्रैल के बाद पेश होने का नोटिस थमाया था। 28 अप्रैल बीता तो गायक ने फिर से नई तारीख मांग ली है। बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज में समारोह में गायक मासूम शर्मा ने हजारों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में मंच से अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग किया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद डालनवाला कोतवाली में मासूम शर्मा के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता, शांति भंग करने के इरादे से अपमान, महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपराधिक धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को इस मामले में आरोपी गायक के बयानों का इंतजार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम बंसल ने स्टांप चोरी के 47 मामले पकड़े
Next: माल रोड पर प्रवेश को लेकर पर्यटक व स्थानीय लोगों के बीच मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.