Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गवाणा जाखी डागर में चोरों ने उड़ाई नकदी
  • पौड़ी

गवाणा जाखी डागर में चोरों ने उड़ाई नकदी

RNS INDIA NEWS 03/10/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। विकासखंड कीर्तिनगर के गवाणा जाखी डागर में बुधवार रात्रि चोर घरों और स्कूल का ताला तोड़ नकदी ले उड़े। बताया जा रहा है उस समय घरों में कोई भी मौजूद नहीं था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि को गवाणा जाखी डागर में रविंद्र सिंह चौहान, चंदन सिंह, जैमल सिंह, स्वरूप सिंह के घर चोरी हो गयी। चोरों ने घरों के दरवाज़े के कुंडे को आरी से काटा और अंदर घुसकर नकदी और ज्वैलरी ले उड़े। जब लोग अपने घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। पीड़ितों ने कोतवाली कीर्तिनगर पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करवाई। ग्राम प्रधान गवाणा सुरेश सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका जायड़ा ने बताया कि गवाणा में चार घरों सहित स्कूलों के ताले टूटे मिले हैं। बताया कि घरों से नकदी, दस्तावेज सहित ज्वैलरी चोरी हुई है। इससे पहले गांवों में कई बार चोरी हुई है, लेकिन अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। बताया कि रविंद्र सिंह चौहान के घर दूसरी बार चोरी हुई है। बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ दास्तावेजों को इधर-उधर फैलाया गया है। कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि गवाणा जाखी डागर में चोरी होने की लिखित सूचना प्राप्त हुई है। बताया कि गवाणा में चार घरों सहित विद्यालय में चोरी हुई है। बताया कि घर में रह रही बुजुर्ग महिला रात्रि विश्राम के लिए गांव में ही किसी के घर गयी थी,जबकि बगल पड़ोसी गांव में ही शादी में शामिल होने गये थे। कोतवाल शर्मा ने बताया कि घर से 3 हजार रूपये की नोटों की माला और एक नाक की ज्वेलरी चोरी हुई है। बताया कि पुलिस मामले में जुटी हुई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जाएगी
Next: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 51वां कृषि विज्ञान मेला आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.