Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गौला नदी में अतिरिक्त खनन के सर्वे को टीम गठित
  • नैनीताल

गौला नदी में अतिरिक्त खनन के सर्वे को टीम गठित

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। गौला नदी में लक्ष्य के मुताबिक खनन नहीं हो पाने के कारण शासन स्तर से निदेशक भूतत्व एंव खनिकर्म की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी गौला नदी में सर्वे कर खनन की स्थितियों का पता लगाएगी। सर्वे टीम की रिपोर्ट के बाद शासन स्तर से गौला में अतिरिक्त खनन की मंजूरी दी जाएगी। अपर सचिव लक्ष्मण सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हल्द्वानी की गौला नदी में लक्ष्य के मुताबिक खनन की निकासी नहीं हो पाने के कारण कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म उत्तराखंड अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी, जिला खान अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग रामनगर, ईई सिंचाई खंड हल्द्वानी को सदस्य बनाया गया है। एडीएम ने बताया कि समिति शनिवार 27 मई को सुबह 10.30 बजे से तहसील हल्द्वानी व लालकुंआ के तराई पूर्वी वन क्षेत्र में गौला नदी पर सर्वे का कार्य करेगी। उन्होंने समिति के सदस्यों को समय पर सर्वे कार्य के लिए पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि समिति स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र में उपलब्ध उप खनिज की मात्रा का पता लगाएगी। कमेटी सर्वे के बाद शासन को रिपोर्ट भेजेगी। कमेटी रिपोर्ट के बाद ही गौला नदी में अतिरिक्त खनन के लिए शासन स्तर से मंजूरी दी जाएगी। उधर गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी ने कहा है कि शासन स्तर पर गौला में खनन के लिए जल्द से कोई निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गौला नदी में खनन जारी रहता है तो लैबर रुकी रहेगी। अगर ब्रेक लगा तो लेबर नहीं रुकेगी। जिससे आगे खनन कार्य संपन्न कराने में दिक्कत आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहाघाट में तीन दिवसीय उर्स का आगाज
Next: पौड़ी पुलिस ने शुरू की कांवड़ यात्रा की तैयारियां

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.