Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोकशी में शामिल एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक फरार
  • देहरादून

गोकशी में शामिल एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक फरार

RNS INDIA NEWS 05/02/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सहसपुर पुलिस ने शंकरपुर हुकूमतपुर में सामने आई गोकशी की घटना में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जनपद में और सहारनपुर में गोकशी के सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और खोखा बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ में अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। मालूम हो कि मंगलवार को सहसपुर थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना सामने आई थी। इसमें शंकरपुर हुकूमतपुर मेंटल हॉस्पिटल के पास खेत में दो गोवंश के अवशेष पड़े मिले थे। दोनों गोवंश सेलाकुई हरिपुर निवासी लज्जादेवी पत्नी होरीलाल के थे। इन्हें आरोपियों ने सोमवार रात को गोशाला से चुराया था। गोवंश के अवशेष मिलने पर कई संगठनों ने मंगलवार को हाईवे जाम कर हंगामा भी काटा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने घटनास्थल तक आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। एसओ सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि बुधवार तड़के सुबह दर्रारीट चेकपोस्ट के पास सहारनपुर की ओर से आ रही एक मोटर साइकिल को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन मोटर साइकिल सवार बैरियर तोड़ते हुए तेजी से सहसपुर की ओर भाग गए। इसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की तलाश के लिए आस-पास के थानों का अवगत कराते हुए चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को तिमली के पास दो मोटर साइकिल सवार दर्रारीट की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इस पर एक मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल लेकर तिमली के जंगल की तरफ भाग गया। जबकि एक मोटर साइकिल सवार पैदल ही जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया तो आरोपी के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल उपचार के लिए उसे नजदीकी अस्पताल विकासनगर ले गई। घायल आरोपी की पहचान उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई। जबकि मौके से फरार आरोपी की पहचान लालू पुत्र मुशर्रफ उर्फ काला के रूप में हुई। घायल आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम के 47 वार्डों में कूड़ा उठान का काम फिर ठप
Next: पार्षद पद पर विजयी अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.