Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गोकशी करने वाले गैंग से पुलिस-सीआईयू की मुठभेड़, कांस्टेबल और बदमाश को लगी गोली
  • हरिद्वार

गोकशी करने वाले गैंग से पुलिस-सीआईयू की मुठभेड़, कांस्टेबल और बदमाश को लगी गोली

RNS INDIA NEWS 15/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात गोकशी की तैयारी कर रहे गैंग से बहादराबाद पुलिस-सीआईयू की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी। वहीं, आरोपियों की एक गोली कांस्टेबल के कंधे को छूते हुए निकल गई। घटनास्थल से फरार हो रहा दूसरा बदमाश पैर टूट जाने के कारण भाग नहीं सका, जबकि तीसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लेते हुए अधीनस्थों की पीठ थपथपाई है। घायल कांस्टेबल और दोनों बदमाशों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। रविवार को जिला पुलिस कार्यालय में एसएसपी अजय सिंह ने घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जब कोर कॉलेज से चंद की दूरी पर गांव भारापुर मार्ग पर खेत में गोकशी की सूचना पर छापा मारा तब मौके पर मौजूद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। सीआईयू में तैनात कांस्टेबल नितिन के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। पुलिस टीम के जवाब में फायर करने पर एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी, जबकि एक बदमाश की भागते समय पैर की हड्डी टूट गई। एसएसपी ने बताया कि तीसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल आरोपी सावेज पुत्र भूरा निवासी गांव गंदेबडा थाना फतेहपुर यूपी, बिलाल पुत्र कयूम निवासी चांदपुर गागलहेड़ी जिला सहारनपुर यूपी और कांस्टेबल नितिन को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया कि फरार हुए पंद्रह हजार के इनामी गुल्लू उर्फ तस्लीम पुत्र सलीम निवासी गांव चांदपुर गागलहेड़ी जिला सहारनपुर यूपी की तलाश कर रहे हैं। घटनास्थल से एक गाय, कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, दो मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचे और कारतूस मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान एसपी अपराध रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसओ नितेश शर्मा, सीआईयू प्रभारी मनोहर भंडारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अन्नापूर्णा माता मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
Next: रेलवे पुल पर लटका मिला वृद्ध का शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.