Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती, क्यूआरटी रखेगी नजर
  • अल्मोड़ा

गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती, क्यूआरटी रखेगी नजर

RNS INDIA NEWS 13/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-13 at 19.20.24_11zon

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने घरेलू गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने क्विक रिस्पांस दलों के प्रभारियों उपजिलाधिकारियों के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को निर्धारित दरों और तय समयांतराल पर गैस उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरकों और एजेंसियों को भी प्रशासन द्वारा तय व्यवस्था का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही अपना रिफिल सिलेंडर प्राप्त करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के निस्तारण की भी समीक्षा की और सभी उपजिलाधिकारियों को लंबित वादों के निपटान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से राजस्व वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को न्याय के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कॉर्पियो वाहन खाई में गिरा, दो घायल
Next: अवैध खनन प्रकरण में इकबालपुर पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.