Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गरुड़ में तीन बाइक सवारों पर झपटा गुलदार
  • बागेश्वर

गरुड़ में तीन बाइक सवारों पर झपटा गुलदार

RNS INDIA NEWS 16/04/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  गरुड़ क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। मंगलवार की रात एक फिर गुलदार ने तीन बाइक सवारों पर हमला कर दिया। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। एक दिन पहले भी दो बाइक सवारों पर गुलदार ने हमला किया था। लगातार हो रहे हमलों से लेाग दहशत में हैं। रात में एक गुलदार फिर से सड़क पर घूमता देखा गया। मंगलवार की रात डंगोली से बैजनाथ की ओर आ रहे तीन युवकों पर आरएफसी गोदाम के पास गुलदार ने हमला कर दिया। 36वर्षीय भवानी पांडे पुत्र शंकरदत्त, 35वर्षीय गिरीश चंद्र पांडे पुत्र केशव पांडे, 32 वर्षीय नरेंद्र आर्य पुत्र प्रताप राम पर हमला कर दिया। भवानी पांडे ने बताया कि गुलदार ने अचानक हमला कर दिया अगर हम तीन लोग एक साथ नहीं होते तो बड़ी घटना हो जाती। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। वहीं देर शाम मटेना सिल्ली मोटर मार्ग में भी गुलदार घूमते दिखाई दिया। एक हफ्ते पहले गुलदार टीट बाजार स्याल्दे टीट वार्ड में भी दिखाई दिया। समाज सेवी सुनील दोसाद, चंदन बोरा, दिनेश बिष्ट, हिमांशु खाती, दिनेश गोस्वामी ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही। रेंजर केवलानंद पांडे ने बताया कि गुलदार द्वारा घायल करने की सूचना मिली है। घायलों से संपर्क कर दिया है। उन्होंने लेागों से रात में अकेले नहीं जाने की भी अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वेलर्स से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 29.86 लाख की ठगी
Next: शादी का झांसा देकर सात साल से यौन शोषण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.