Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गरूड़ाबाज में कुंजवाल ने दिया धरना, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित सैकड़ों लोग रहे शामिल
  • अल्मोड़ा

गरूड़ाबाज में कुंजवाल ने दिया धरना, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित सैकड़ों लोग रहे शामिल

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने आज गरूड़ाबाज में मुन्शी हरिप्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा रोके जाने पर उसी स्थल पर एक विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता ने प्रतिभाग किया। श्री कुंजवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस धरना कार्यक्रम में भाग लेकर जनहित के इस धरने को सफल बनाने के लिए वे सभी का हदृय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गहरी नींद में सोई भाजपा सरकार नींद से जागे तथा इस संस्थान का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराए। श्री कुंजवाल ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा कराये गये जनहित के कार्यों को रोकने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। डबल इंजन की इस सरकार में विकास कार्य अवरुद्ध हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में विकास की जो योजनाएं कांग्रेस सरकार ने चलाई थी आज भाजपा सरकार में उन योजनाओं को रोकने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ती कांग्रेस सरकार में स्वीकृत गरूड़ाबाज में मुन्शी हरिप्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य रोकने का कार्य आज भाजपा सरकार कर रही है जो स्थानीय जनता के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता जनता के हितों की लड़ाई लड़ती आयी है और आगे भी लड़ती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लाक अध्यक्ष जागेश्वर विशन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष धौलादेवी अंकुर काण्डपाल, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद, अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष प्रशान्त सिंह भैसोड़ा, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, पूर्व पीसीसी सदस्य शेर राम आर्या, आनन्द प्रसाद आर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बनौला, रमेश काण्डपाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में गठित मानक क्लब में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
Next: जैव विविधता के संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.