Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गर्मी की छुट्टियां सात दिन आगे बढ़ाने से शिक्षक नाराज
  • ऊधम सिंह नगर

गर्मी की छुट्टियां सात दिन आगे बढ़ाने से शिक्षक नाराज

RNS INDIA NEWS 18/05/2022
rns featured image new

काशीपुर। गर्मियों की छुट्टियां सात दिन आगे बढ़ाने से सरकारी शिक्षक नाराज हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर विरोध जताया है। उन्होंने भीषण गर्मी देखते हुए समय से छुट्टी घोषित करने की मांग की है।
राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने शिक्षा सचिव व महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि समाचार पत्रों में छपी खबर से पता चला है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 27 मई से हटाकर दो जून करने का निर्णय लिया गया है। इससे शिक्षक नाराज हैं। कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश तिथि बदलने से शिक्षकों को आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विभाग को ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि परिवर्तन का नियम लागू करना है तो वह आगामी वर्ष से प्रभावी करे। जितने दिन आगे बढ़ाए जाये, उतने ही दिन का उपार्जित अवकाश प्रत्येक शिक्षक को प्रदान किया जाए। शिक्षक इब्ने हसन का कहना है गर्मी में दूर से आने वाले बच्चे लू लगने से बीमार हो सकते हैं। जिला हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर की जलवायु पहाड़ से विपरीत है। यहां भीषण गर्मी हो रही है। एक बजे विद्यालय बंद होते हैं। बच्चे भरी दोपहरी में घर जाते हैं। बीमार भी हो सकते हैं। विरोध करने वालों में अमित त्यागी, पंकज कुमार, राशिद हुसैन, अजय राज सैनी, पलविंदर सिंह, अशोक कुमार, राकेश सिंह, जावेद, शाने आजम आदि शिक्षक शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तान में दो सिख भाइयों के हत्यारों को फांसी की मांग
Next: 21 और 22 मई को घर घर जाकर कराएंगे मतदान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.