Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गाने के खिलाफ पीएचक्यू के बाहर धरना दे रहे यूकेडी कार्यकर्ता गिरफ्तार
  • देहरादून

गाने के खिलाफ पीएचक्यू के बाहर धरना दे रहे यूकेडी कार्यकर्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/07/2022
rns featured image new

देहरादून। गढ़वाली गीत ठुमका के वीडियो को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कई दिनों से गाने के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने की मांग कर रहे यूकेडी के कुछ युवा विंग के कार्यकर्ता मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने में बैठ गए। यहां से पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी का कहना है कि पिछले दिनों यू ट्यूब पर ठुमका नाम से गढ़वाली गाना डाला गया है। कहा कि इसमें पहाड़ की संस्कृति को धूमिल किया गया। आपत्ति है कि महिला कलाकार को चारपाई में ले जाए जाने के साथ ही उस पर शराब गिराई जा रही है। इसके विरोध में पार्टी पूर्व में जिला पुलिस को तहरीर दे चुकी है। मांग है कि आपत्तिजनक वीडियो डालने वालों पर केस दर्ज किया जाए। कार्रवाई न होने पर युवा विंग के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी के कई लोग मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मौके पर लोगों को समझाया गया। नहीं माने तो राजेंद्र बिष्ट, बृज मोहन सजवाण, अंकेश भंडारी, श्याम रमोला, गणेश काला, रविंद्र ममगाईं, प्रीति थपलियाल, लुसुन टोडरिया, अजीत पंवार समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता बीडी रतूड़ी, डा। शक्ति शैल कपरुवाण, सुनील ध्यानी, दीपक गैरोला, विजेंद्र रावत शिव प्रसाद सेमवाल ने पुलिस अफसरों से मुलाकात की। उन्होंने अपना रोष जातो हुए एलबम को प्रतिबंध किए जाने की मांग की। चेतावनी की कार्रवाई न होने पर पार्टी और उग्र आंदोलन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरों ने बनाया दो डेयरी और एक दुकान को निशाना
Next: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 30 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.