Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि ने किया 21 दिवसीय मांगल गायन कार्यक्रम का शुभारंभ
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि ने किया 21 दिवसीय मांगल गायन कार्यक्रम का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
01- (40)

विलुप्त होती संस्कृति के संरक्षण के लिए विवि कर रहा काम: वीसी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला संस्कृति विभाग की ओर से 21 दिवसीय मांगल गायन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कार्यशाल में कहा कि विवि स्तर से गढ़वाल की विलुप्त हो रही सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने एवं उनके संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। कहा इसके लिए विवि में लोक कला संस्कृति विभाग बनाया गया है। जिससे यहां की संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन हो सके। कार्यशाला समन्वयक डा.संजय पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षित मांगल गायन टीमों को जगह-जगह शुभ कार्यों में भेजा जाएगा। जिससे यह परंपरा आगे बढ़ सके। प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं संस्कृति कर्मी प्रो. डीआर पुरोहित और इंजीनियर महेश डोभाल ने कहा कि विवि की ओर से लगातार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रो. पुरोहित ने कहा विभाग द्वारा जल्द ही मांगल गीतों की पुस्तक भी प्रकाशित की जाएगी। डा. लता तिवारी ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर रही 45 महिलाओं को मांगल गायन का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रो. दीपक कुमार, जनैंद्र सिंह, अरविंद टम्टा, विवेक कुमार, विकेश बाजपेई, रोहित भार्गव, गौरव, हेमंत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 2 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
Next: तैतैयों के हमले में एक युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.