Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि में बीएड और पीजी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि में बीएड और पीजी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू

RNS INDIA NEWS 20/08/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बीएड और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गयी है। गढ़वाल विवि में बीएड और पीजी प्रवेश परीक्षा में सम्मलित होने वाले छात्र-छात्राएं ही अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। गढ़वाल विवि ने एक जून को बीएड और 8 से 13 जुलाई तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि विवि में स्नातकोत्तर और बीएड में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि बीएड में प्रवेश और स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, विधि स्नातक में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं 26 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा दी है वह छात्र ही प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। प्रो. नेगी ने बताया कि गढ़वाल विवि के तीन परिसरों मे प्रवेश के लिए छात्र https://hnbguadmission.samarth.edu.in/2024 व गढ़वाल विवि से सम्बद्ध महाविद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र https://hnbguadmission.samarth.edu.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया समापन के बाद मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनर्गल टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की
Next: विस सत्र में कम समय में कैसे उठेंगे ज्यादा मुद्दे: यशपाल आर्य

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.