Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि की स्वर्ण जयंती वर्ष पर 50 वर्षों की यात्रा का होगा अभिलेखीकरण
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि की स्वर्ण जयंती वर्ष पर 50 वर्षों की यात्रा का होगा अभिलेखीकरण

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर विवि की स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का अभिलेखीकरण किया जाएगा। इसके लिए विवि द्वारा अभिलेखकीकरण समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा विवि की स्थापना के लिए आम जनमानस द्वारा किए गए संघर्षों से संबंधित घटनाक्रमों तथा स्मृतियों एवं स्थापना से अब तक विवि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों के संकलन का प्रस्तुतिकरण करेगी। इसके लिए समिति द्वारा 30 सितंबर तक आम जनमानस से स्थापना काल से अब तक के संबंधित दस्तावेज (समाचार पत्रों की कटिंग, पुस्तकों में प्रकाशित लेख, पत्र) आदि सहित संस्मरण आमंत्रित किए गए हैं। अभिलेखीकरण समिति के संयोजक डा. एसएस बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गढ़वाल विवि स्थापना के 50 साल पूरे करने जा रहा है। कहा गढ़वाल विवि की स्थापना लंबे संघर्ष व जन आंदोलन के बाद हुई। यह आंदोलन महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है। विवि की स्थापना के लिए एवं स्थापना के बाद से अब तक के कालखंड में इसकी उपलब्धियों के प्रति समर्पित भाव से संलग्न रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को वर्तमान समाज तक सुलभ कराने के उद्देश्य से विवि द्वारा सबंधित घटनाओं, विवरणों एवं सूचनाओं के संकलन के विनिश्चय के साथ इसके प्रस्तुतिकरण को विभिन्न माध्यमों से समाज तक सुलभ करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा स्वर्ण जयंती वर्ष पर विवि के तीनों परिसरों में विवि स्थापना से संबंधित घटनाओं एवं अभिलेखों की पोस्टर प्रदर्शनी, वृत चित्र प्रदर्शनी एवं विवि के किसी प्रमुख स्थल पर स्थापना स्मृति दीवार बनाए जाने की योजना भी है। जिसमें विवि आंदोलन के सभी प्रमुख आंदोलनकारियों के नाम अंकित किए जाएंगे। समिति में डा. सर्वेश उनियाल, इं. महेश डोभाल, डा. नागेंद्र रावत, डा. कपिल पंवार शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमलेश्वर मंदिर परिसर में घुसा गुलदार पकड़ा
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 108 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.