Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गढ़वाल सांसद ने ली जिला विकास व निगरानी समिति की बैठक
  • रुद्रप्रयाग

गढ़वाल सांसद ने ली जिला विकास व निगरानी समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्यालय में जिला विकास व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागवार सभी विभागों की समीक्षा की। सांसद ने पूर्व में हुई समीक्षा बैठक मे दिए गए निर्देशों को लेकर भी जानकारी ली। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में गढ़वाल सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएमजीएसवाई व लोनिवि द्वारा निर्माणाधीन मोटर मार्गों की समीक्षा की। कहा कि निर्माणाधीन मोटर मार्गों के कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाई जाए। काश्तकारों को सड़क निर्माण के चलते अधिग्रहित की गई भूमि का शीघ्र मुआवजा दिया जाए। उन्होंने मोटर मार्ग निर्माण, बरसात व अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सिंचाई व पेयजल लाइनों की मरम्मत के लिए जल संस्थान व सिंचाई के अफसरों को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन फेज-2 के कार्यों में तेजी लाने, बैंकों को विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त ऋण आवेदनों के निराकरण करने को लेकर भी अफसरों को निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से 24 मई, 2022 को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन व प्रगति आख्या को विभागवार प्रस्तुत किया। जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने मनरेगा में जनपद के लिए सृजित मानव दिवस, जॉब कार्ड, अमृत सरोवरों, सुरक्षा दीवारों, पुलिया निर्माण आदि की जानकारी दी। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारक को दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन में मांगे जाने वाले आय प्रमाण-पत्र को अव्यवहारिक बताते हुए सांसद का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने रांसी इंटरमीडिएट कॉलेज में रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बैठक में प्रतिभाग करने पर सांसद का आभार जताया। साथ ही उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके शुक्ला सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का किया शिलान्यास
Next: दून विवि में सेंटर आफ इनोवेशन शुरू

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.