Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी का लिया जायजा
  • देहरादून

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

देहरादून।  परेड ग्राउंड में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होना है। बुधवार को जिलाधिकारी सोनिका, डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस साल परेड के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अल्मोड़ा का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य, जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एवं सामाजिक संस्था चकराता द्वारा हारूल नृत्य, श्री राजेश्वरी पर्यावरण एवं संस्कृति समिति उत्तरकाशी द्वारा रांसो नृत्य, संगम सांस्कृतिक समिति द्वारा मेला नृत्य (गढवाली नृत्य), कुमाऊ लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट चम्पावत द्वारा छपेली नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, पर्यटन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, वन एवं पशुपालन विभाग की ओर से झांकी निकाली जाएगी। विभागों के कर्मचारी देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे। इसके अलावा परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहा सौंदर्यीकरण का काम भी लगभग पूरा हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले ट्रक के हेल्पर को कार ने कुचला
Next: होमगार्ड के दो डिप्टी कमांडेंट जनरल सहित नौ को राष्ट्रपति पदक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.