Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गन्ना चरखी पर फायरिंग में तहरीर दी
  • हरिद्वार

गन्ना चरखी पर फायरिंग में तहरीर दी

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
default featured image

रुड़की।  खानपुर ब्रह्मपुर गांव के व्यक्ति की गन्ना चरखी पर पहुंचे दस-बारह लोगों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। फायर से डरकर चरखी मालिक खेत में छिप गया। इसके बाद बदमाशों ने चरखी मालिक के बेटे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी इखलाख पुत्र मोहिउद्दीन ने गांव के पास गन्ने की चरखी लगा रखी है। आरोप है कि रविवार देर शाम गांव के दो सगे भाई करीब दस अज्ञात लोगों को लेकर चरखी पर पहुंचे और इखलाक का नाम लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज से इखलाक डर गया और पास के गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। बाद में ने चरखी पर मौजूद इखलाक के बेटे दिलशेर को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट से दिलशेर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों के जाने के बाद इखलाक खेत से बाहर आया और पुलिस तथा परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके पश्चात परिजन घायल दिलशेर को अस्पताल ले गए। उधर, फायरिंग की सूचना पर भिक्कमपुर चौकी प्रभारी एसआई मनोज नौटियाल मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग के आरोपी सगे भाईयों के घर पर दबिश दी, पर उनमें से कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पीड़ित ने दोनों भाईयों के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसआई नौटियाल ने बताया कि घटना हुई है या नहीं, इसकी जांच करने के बाद जरुरी हुआ तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर पक्ष ने शादी कराने वाले बिचौलिए को घर में घुसकर पीटा
Next: कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से भटके मरीज

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.