Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गणितीय व भाषाई कौशल को बच्चों तक ले जाने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण
  • अल्मोड़ा

गणितीय व भाषाई कौशल को बच्चों तक ले जाने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण

RNS INDIA NEWS 12/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में तीन दिवसीय प्रधानाध्यापकों के बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण का उद्घाटन अपर निदेशक एस.सी.ई.आर.टी आशा रानी पैनयूली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए अपर निदेशक श्रीमती पैनयूली ने कहा कि शिक्षक गणितीय व भाषाई कौशल को बच्चों तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। अपर निदेशक ने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों को प्राप्त करना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे गुणवत्ता संवर्धन के लिए वचनबद्ध एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें। डाइट में जिला संसाधन विभाग के प्रभारी गोपाल सिंह गैड़ा ने स्काउटिंग व गाइडिंग के क्षेत्र में अपर निदेशक को एशिया पेसिफिक पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गैड़ा द्वारा शिक्षकों को विद्यालय की सामान्य प्रक्रियाओं में प्रधानाध्यापकों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व की जानकारी भी दी गई। समन्वयक प्रवक्ता डायट डा. हेम जोशी द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे विद्यालय विकास योजना का निर्माण करें और प्रशिक्षण का लाभ विद्यालय तक ले जाए। प्रशिक्षण में विभिन्न विकास खण्डों से प्राथमिक के 93 प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर डायट प्रभारी प्राचार्य जी जी गोस्वामी, ललित मोहन पाण्डेय, डा. कमलेश सिराड़ी, महेन्द्र भण्डारी, डा. बी.सी पाण्डे, निलेश उपाध्याय, प्रकाश पंत, प्रकाश चन्द आर्य, महेन्द्र भण्डारी, अजीम प्रेमजी से संदीप कुमार, डा. हेम लता पाण्डेय, डा. सुमन बिष्ट, दिनेश आर्य, सन्दर्भ दाता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. हेम जोशी द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सिंह धौनी को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित
Next: दो लाख कीमत की स्मैक के साथ युवक पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.