Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री विधायक ने मातृत्व लाभ योजना को दिए छह लाख
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री विधायक ने मातृत्व लाभ योजना को दिए छह लाख

RNS INDIA NEWS 17/10/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने गुरुवार को डुंडा ब्लॉक के मातली में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खुशियों की सवारी, महालक्ष्मी किट सहित मातृत्व लाभ योजना के तहत छह लाख रुपये के चैक महिलाओं को वितरित किए। डुंडा ब्लॉक के अजीम प्रेमजी फांउडेशन के प्रांगण में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का भरोसा दिया। कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में गंगोत्री विधानसभा में जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, बस अड्डा, जोशियाड़ा में हेलीपैड निर्माण सहित कई ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कई जनहित के फैसले व नई योजनाओं को प्राथमिकता मिली है। उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 42 लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु छह-छह हजार रुपये के चैक वितरित किए और उन्हें बधाई देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डुंडा प्रकाश पंवार, मंडल अध्यक्ष डुंडा विक्रम सिंह पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिला मंत्री देशराज बिष्ट, प्रताप राणा, अरविंद नेगी, सुरेश भंडारी, अविनाश रावत, कान्ती नोटियाल, कन्हैया रमोला सहित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन की चपेट में आकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
Next: संजीव खन्ना हो सकते हैं सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को भेजा नाम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.