Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री हाईवे डबरानी के समीप भूस्खलन के चलते चार घंटे रहा अवरुद्ध
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे डबरानी के समीप भूस्खलन के चलते चार घंटे रहा अवरुद्ध

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी से आगे डबरानी के समीप भूस्खलन के चलते करीब चार घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। हालांकि छोटे वाहनों के लिए राजमार्ग दो घंटे बाद ही सुचारू हो गया था। मार्ग अवरुद्ध रहने से मुसाफिरों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के समीप सुबह करीब साढ़े आठ बजे भूस्खलन होने से भारी मात्रा में चट्टानी मलबा आ दरका। इसके चलते मार्ग पर यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने पर बीआरओ की मशीनरी मौके पर पहुंची और करीब चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया। हालांकि मजदूरों ने सुबह पौने 11 बजे तक हाईवे को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया था, लेकिन मार्ग पर दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मार्ग बाधित रहने से मुखबा, धराली, हर्षिल आदि क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने पर एक गिरफ्तार
Next: कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.