Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगनहर में बहे 5 दोस्त, दो की मौत, तीन युवकों को सुरक्षित निकाला
  • हरिद्वार

गंगनहर में बहे 5 दोस्त, दो की मौत, तीन युवकों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

रुड़की। गंगनहर की तेज धारा में पांच दोस्त बह गए। शोर-शराबा होने पर राहगीर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर जल पुलिस ने गंगनहर में बचाव अभियान शुरू कर दिया। जल पुलिस ने तीन युवकों को सुरक्षित गंगनहर से बाहर निकाल लिया। जबकि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। युवकों के परिवारों में मौत की खबर से कोहराम मचा हुआ है। सोलानी पार्क के पास दोपहर के वक्त गर्मी से निजात पाने के लिए पांच दोस्त गंगनहर किनारे पहुंचे। जहां उन्होंने नहाने की तैयारी शुरू कर दी और पांचों गंगनहर में उतर कर नहाने लगे। इस बीच गंगनहर के तेज बहाव में पांचों बहने लगे। राहगीरों के शोर मचाने पर जल पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस ने गंगनहर में छलांग लगाकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर अजय निवासी चौली सहाबुद्दीन भगवानपुर, राहुल और बादल निवासी खुब्बनपुर थाना भगवानपुर को बचा लिया। जबकि रूपेश निवासी शाहपुर भगवानपुर और सागर निवासी किशनपुर थाना भगवानपुर की गंगनहर में डूबकर मौत हो गई। दोनों के शवों को जल पुलिस ने गंगनहर से बाहर निकाला। सोत बी चौकी प्रभारी संजय सिंह नेगी ने बताया कि गंगनहर में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। पांचों दोस्त भगवानपुर से रुड़की घूमने के लिए आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पहुंचे एमपी के सीएम शिवराज, सीएम धामी के साथ लिया घटनास्थल का जायजा
Next: महिला हेल्पलाइन प्रभारी के साथ ही युवक ने कर दी फोन पर अभद्रता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.