Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गंगा बिष्ट ने किया पातालदेवी औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण, आल्प्स फैक्ट्री संचालन की जगी आस
  • अल्मोड़ा

गंगा बिष्ट ने किया पातालदेवी औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण, आल्प्स फैक्ट्री संचालन की जगी आस

RNS INDIA NEWS 02/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने सोमवार को पातालदेवी औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस दूरदर्शी विजन को धरातल पर उतारना था, जिसके अंतर्गत स्थानीय संसाधनों के आधार पर औद्योगिक विकास, स्वरोजगार सृजन और बंद पड़ी इकाइयों के पुनर्जीवन के माध्यम से युवाओं को उनके घर पर ही रोजगार उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने क्षेत्र की सक्रिय और बंद इकाइयों का विस्तार से अवलोकन किया तथा उद्योग से जुड़े लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव गंभीरता से सुने। उन्होंने विशेष रूप से आल्प्स फैक्ट्री के शीघ्र पुनः संचालन की दिशा में ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया। कभी अल्मोड़ा में रोजगार का प्रमुख केंद्र रही इस फैक्ट्री के विषय को वे जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर आवश्यक नीति-निर्णयों में गति लाने का प्रयास करेंगी। मौके पर ही उन्होंने आल्प्स फैक्ट्री के निदेशक पवन अरोड़ा को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनः संचालन की स्थिति में पुराने अनुभवी स्थानीय कार्मिकों को प्राथमिकता दी जाए और नए युवाओं को भी रोजगार में विशेष वरीयता प्रदान की जाए। इसके साथ ही गंगा बिष्ट ने हिमाद्रि हंस की बंद पड़ी पातालदेवी यूनिट का दौरा कर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित किया। बाद में उन्होंने डीनापानी स्थित हिमाद्रि हंस लूम का भी अवलोकन किया और महिला समूहों को उद्यमिता तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान जिला महाप्रबंधक उद्योग केंद्र मीरा बोरा, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 62वीं शाखा तल्ली बमौरी का शुभारम्भ
Next: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्‍तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.