Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 4141 को बना दिया ‘पापा’, उत्तराखंड पुलिस ने थाने बुलाकर काटा चालान
  • देहरादून

4141 को बना दिया ‘पापा’, उत्तराखंड पुलिस ने थाने बुलाकर काटा चालान

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

देहरादून। कई बार लोग अपनी गाड़ी को सबसे अलग दिखाने के लिए कई तरह के प्रयोग करते हैं। इनकी वजह से उन्हें चालान भी देना पड़ता है। उत्तराखंड पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली एक ऐसी ही गाड़ी का चालान किया है। पुलिस ने इसकी फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है। कार पर फैंसी तरीके से नंबर की जगह पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने इसे लेकर शख्स को फटकार लगाई है।
दरअसल, पुलिस को शिकाय मिली थी कि एक शख्स लोगों पर रौब झाड़ने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला की शख्स की गाड़ी का नंबर 4141 है। जिसे उसने कलाकारी करते हुए पापा लिखा हुआ था। पुलिस ने तुरंत शख्स से संपर्क किया और उसे थाने बुलाया। शख्स से ना केवल चालान वसूला गया बल्कि नंबर प्लेट भी बदलवाई गई। पुलिस विभाग ने ट्विटर पर नंबर प्लेट की पहले और बाद की तस्वीरें भी साझा कीं।

पुलिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, गाड़ी के प्लेट पर पापा लिखेगा, मगर ये तो कोई न जाने, कि ऐसी प्लेट पर होता है चालान.. ट्वीट पर शिकायत प्राप्त करने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने गाड़ी मालिक को यातायात ऑफिस बुलाकर नंबर प्लेट बदलवाई और चालान किया।’ वाहन मालिक पर कार्रवाई करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस विभाग की तारीफ की है।
एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है शायराना अंदाज में उत्तराखंड पुलिस।’ दूसरे ने लिखा, ‘पापा ने बोला बेटा हमारा नाम करेगा और बड़े हो होकर ऐसा काम करेगा।’ तीसरे ने लिखा, ‘यह सज्जन शहर में इस नंबर प्लेट के साथ कैसे घूम रहे थे। भविष्य में इन चीजों को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाने चाहिए।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘कितना नाम करेंगे… पुलिस द्वारा की गई अच्छी कार्रवाई।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक लाख की स्मैक के साथ एनटीडी का युवक गिरफ्तार
Next: 45 असोरटेड गन के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.