Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गधेरे में बहे बागेश्वर के युवक का शव बरामद
  • चमोली
  • बागेश्वर

गधेरे में बहे बागेश्वर के युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new

चमोली। सोमवार को थराली के निकट लोल्टी गधेरे में बहे जिला सहकारी बैंक चमोली की थराली शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत युवक का शव 25 घंटे बाद बैनोली गांव के पास से बरामद हो गया हैं। बता दें कि सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे लोल्टी गधेरे में को-ऑपरेटिव बैंक थराली में कैशियर के पद पर कार्यरत शुभम (25) पुत्र हरगोविंद आर्य जो कि अपने घर बैजनाथ गरुड़ जिला बागेश्वर से आ रहा था बाइक सहित गधेरे में बह गया था। शुभम की बाइक सोमवार को ही सडक़ से करीब 200 मीटर की दूरी पर बरामद हो गई थी, किंतु उसका पता काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल पाया था। सोमवार देर शाम से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान चला रही थी। मंगलवार सुबह बैनोली गांव के ग्रामीणों ने पानी की टंकी के निकट युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एसडीआरएफ और एनडीआरफ के जवानों के सहयोग से शव को गधेरे से बाहर निकाल दिया। थराली के थाना प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। कैशियर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मेश्वर में पकड़ा गया तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की साँस
Next: भाजपा संगठन में अब होगा व्यापक फेरबदल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.