Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांजा तस्करों को 12 साल की सजा व अर्थदंड, जानें पूरा मामला
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करों को 12 साल की सजा व अर्थदंड, जानें पूरा मामला

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
default featured image

अल्मोड़ा। गांजे की एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत ने 3 अभियुक्तों को 12 साल की सजा व ₹120000 का अर्थदंड तथा अर्थदंड अदा न करने पर 1 वर्ष के कारावास से दंडित किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने न्यायालय को यह बताया कि दिनांक 15 मार्च 2019 को वादी मुकदमा एसआई रमेश सिंह बोहरा थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अगनेरी मंदिर के निकट झूला पुल पर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान जौरासी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर (UK04 TA6973) जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे को रोककर वाहन की चैकिंग करने पर वाहन के पीछे डिग्गी में 3 कट्टे और 2 बोरों में खोल कर देखे जाने पर उनमें गांजा पाया गया। गांजे को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तोलने पर कुल 46 किलो 86 ग्राम गांजा निकला। गांजे को लाने ले जाने के लाइसेंस नहीं दिखा पाने पर गांजे को मौके पर शील सर्व मोहर कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश न्यायालय अल्मोड़ा में चला। इस मामले में अभियोजन की ओर से 7 गवाहों को परीक्षित कराया गया तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने दस्तावेज, साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किए। विशेष सत्र न्यायाधीश द्वारा दस्तावेजी साक्ष्यों एवं पत्रावली का परिशीलन कर अभियुक्त राकेश पुत्र हरकेश निवासी काशीपुर उधम सिंह नगर, अभियुक्त लेखराज पुत्र महावीर निवासी उधम सिंह नगर तथा यशपाल यादव पुत्र विजयपाल निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद प्रत्येक को एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 साल की सजा व ₹120000 का अर्थदंड, अर्थदंड अदा न करने पर 1 वर्ष का कारावास से दंडित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली सुअर के हमले में पांच लोग घायल
Next: गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल किया

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.