Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांजा तस्करी के दोषियों को कारावास और एक लाख अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी के दोषियों को कारावास और एक लाख अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
judge hammer

अल्मोड़ा। गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने अभियुक्त सचिन सक्सेना और रघु उर्फ रघुवर सिंह को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत 10 साल 6 महीने (दस वर्ष छह माह) के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार 3 अप्रैल 2023 को अपनी टीम के साथ नैल कमान तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। करीब 10:30 बजे एक सफेद कार संख्या यूपी 11-यूबीएल-2700 को रोकने पर वाहन चालक ने कार को तिराहे पर साइड में खड़ा कर दिया। इसी दौरान कार का एक यात्री गाड़ी से उतरकर तेज़ी से पैदल फरार हो गया। पुलिस ने चालक सचिन सक्सेना और उसके साथी रघु उर्फ रघुवर सिंह से पूछताछ की। तलाशी में कार की पिछली सीट पर रखे सफेद रंग के तीन प्लास्टिक के कट्टों से कुल 31.600 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों और बरामद सामग्री को थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा में सुपुर्द कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना के बाद आरोप पत्र अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई, जहां अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा, अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) कुँवर सिंह बिष्ट, विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो) घनश्याम जोशी द्वारा सबल पैरवी की गई। अदालत ने पत्रावली पर मौजूद दस्तावेजी साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद अभियुक्त सचिन सक्सेना और रघु उर्फ रघुवर सिंह को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। वहीं, तीसरे अभियुक्त ज्ञानी उर्फ ज्ञानेन्द्र को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 मार्च
Next: होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य एवं डेयरी प्रतिष्ठानों में हुई सैंपलिंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.