Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: गांजा तस्कर की जमानत अर्जी ख़ारिज
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: गांजा तस्कर की जमानत अर्जी ख़ारिज

RNS INDIA NEWS 17/04/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अवैध गांजे की तस्करी के एक मामले में अभियुक्त की जमानत अर्जी विशेष सत्र न्यायाधीश ने ख़ारिज कर दी। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला के न्यायालय में अभियुक्त चन्द्रपाल उर्फ हीरो पुत्र बाबू सिंह निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा धारा 8/20/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपनी जमानत हेतु जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत की गयी थी। जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा द्वारा अभियुक्त की जमानत का घोर विरोध करते हुए न्यायालय को यह बताया कि दिनांक 08-04-2022 को पुलिस कर्मचारियों द्वारा थाने से कुछ दूरी पर वाहनों की चैकिंग के दौरान अभियुक्त स्विफ्ट कार संख्या यू०के०-06बी-2152 को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया था तथा पुलिस कर्मचारियों द्वारा अभियुक्त का पीछा किया गया लेकिन जंगल एवं पहाड़ होने की वजह से अभियुक्त छिपने में कामयाब रहा। उक्त वाहन को अभियुक्त चला रहा था। उक्त वाहन अभियुक्त के नाम पर पंजीकृत नहीं है। मौके से पकड़े गये सहअभियुक्त रोहित कश्यप द्वारा अपने बयानों में चन्द्रपाल उर्फ हीरो भाई को उक्त वाहन का ड्राईवर बताया था तथा अभियुक्त का नाम चन्द्रपाल उर्फ हीरो बताया गया। पुलिस कर्मचारियों द्वारा उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में रखे कट्टों को खोलकर चैक किया गया तो उनमें गांजा था तथा मौके पर उक्त कट्टों का वजन किया गया तो कुल 5 कट्टों का वजन 69 किलो निकला तथा अभियुक्त को दिनांक 02-03-2023 को महुआखेड़ागंज थाना आई०टी०आई० जिला उधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा अभियुक्त की रिमाण्ड लेने के पश्चात अभियुक्त को जेल भेजा गया। यदि अभियुक्त को जमानत पर रिहा किया जाता है तो अभियुक्त द्वारा जमानत का दुरूपयोग करने व फरार होने का पूर्ण अंदेशा है जिस पर न्यायालय द्वारा पत्रावली का परिशीलन कर अभियुक्त की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए आज 17 अप्रैल को खारिज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरीश रावत ने किया रोजेदारों का स्वागत
Next: नौ लाख मुआवजा मिलने पर परिजन शव लेकर बिहार रवाना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.