Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • घाटी छोड़ दिल्ली पहुंचो… जी 20 से पहले कश्मीरी मुसलमानों को भड़का रहा आतंकी पन्नू
  • राष्ट्रीय

घाटी छोड़ दिल्ली पहुंचो… जी 20 से पहले कश्मीरी मुसलमानों को भड़का रहा आतंकी पन्नू

RNS INDIA NEWS 05/09/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में जी-20 समिट की तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा चाक-चौबंद है। इस बीच केंद्रीय खुफिया एजेंसियां खालिस्तान की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं। इसमें दिल्ली पुलिस की भी मदद ली जा रही है, लेकिन खासतौर पर साइबर स्पेस में केंद्रीय एजेंसियों की नजर है। खबरें हैं कि खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने कई ऐसी वेबसाइट्स बना ली हैं, जिनके जरिए वह भारत की छवि को खराब करने की कोशिश में है। इन पर एजेंसियों की नजर है और लगाम कसी जा रही है। इन वेबसाइट्स पर आईटी ऐक्ट के सेक्शन 69्र के तहत बैन लगाने की भी तैयारी है।
पिछले साल प्रतिबंधित किए गए सिख्स फॉर जस्टिस संगठन लगातार किसानों और सिखों को उकसाने की कोशिश करता रहा है। पंजाब के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में भी लोगों को उकसाने की कोशिश खालिस्तानी संगठन करता रहा है। इसका सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू तो कश्मीर के मुसलमानों से भी अपील कर चुका है कि वे जी-20 समिट के दौरान प्रदर्शन करें। पिछले दिनों दिल्ली में कई जगहों पर दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे पाए गए थे। जी-20 समिट से ठीक पहले इन हरकतों ने दिल्ली पुलिस के कान खड़े कर दिए थे।
इसके बाद से ही अलर्ट रखा जा रहा है और पुलिस हर इलाके में नजर बनाए हुए है। अब खालिस्तान ऑनलाइन स्पेस में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जी-20 की आधिकारिक वेबसाइट जैसी ही उसने कई साइट्स लॉन्च कर दी हैं। इनमें वह ऐसी सामग्री भी अपलोड कर रहा है, जिससे भारत की छवि खराब हो। भारत में 8 से 10 सितंबर तक जी-20 समिट का आयोजन है और उससे पहले खुफिया एजेंसियां, दिल्ली पुलिस कोई कसर नहीं चाहते। कहा जा रहा है कि सिख्स फॉर जस्टिस संगठन ने कई ऐसे वीडियो भी ऑनलाइन स्पेस में शेयर किए हैं, जो भारत की छवि को खराब ढंग से पेश करते हैं।
पिछले महीने दिल्ली के शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग विहार, महाराज सूरजमल स्टेडियम और पंजाबी बाग समेत कई इलाकों में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। कहा जा रहा है कि दिल्ली में लिखे गए नारों के वीडियो बनाकर खालिस्तानी आकाओं को भेजे गए थे, जो अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में सेटल हैं। अब जी-20 समिट से पहले खालिस्तानी तत्व फिर से कोई हरकत न कर पाएं, इसे लेकर प्रशासन सक्रिय है। दिल्ली पुलिस को भी दिल्ली पुलिस में निगरानी को कहा गया है। इलाकों को जोन में बांटकर दिल्ली पुलिस को यह काम सौंपा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 सितम्बर
Next: मोक्षस्थली गया में पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए ‘ऑनलाइन’ पिंडदान, सरकार ने शुरु की नई सुविधा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.